Tuesday, February 6, 2018

Shabri Jayanti

Shabari Jayanti is celebrated in the memory of Shabari a Kol woman, who came to be known as the epitome of devotions and Bhakti by her abundant love and devotion to Lord Rama.

Shabari Jayanti is celebrated on the second day of the Krishna Paksha of Phalgun or February-March month according to the Hindu calendar.



What is the story of Shabari?

Shabari belonged to an uncivilized community called Shabara. She did not understand religion, devotion or God. However during the passage of time she came across Guru Matunga. Her Guru told her that one day God will come for her and bless her; and he also told her that hence the only word that should come out of her mouth is RAMA as it was the name of God.

From that day onwards, the only word that she uttered was Rama. Twelve years passed without any sight of Lord Rama. When she was of eighty years old, Shabari kept thinking that I must not give up my soul cause I am yet to meet my savior, my God.

Then one day, Lord Rama, in a quest to find his wife Sita Mata who was abducted by Ravana, came to her hut.  Seeing Lord Rama and his brother Lakshmana, Shabari could not hold back her tears. Hungry, Lord Rama asked for some fruits. Shabari wary of serving bitter or poisonous fruits to Lord Rama, started tasting all the fruits when finally she realized that she had tasted all the fruits. Ashamed she could not bring herself to give them to Lord Rama, but what is God without his disciples? Rama accepted all the fruits and ate them with relish. Overwhelmed, Shabari cried copious tears and said now her life was fulfilled. Lakshmana, seeing this devotion between the devotee and her God prophesied that her name will remain immortal as a true devotee. She breathed her last in front of Rama and her soul went heaven bound and she attained Moksha.



How is Shabari Jayanti celebrated?

Several devotional and cultural programs mark the celebrations of the Shabari Jayanti. Special celebrations are held at the Sitaramachandra Swamy temple at Bhadrachalam where a huge number of people, especially tribal people, congregate to mark the occasion. People take out a huge procession, and this procession has been christened as the Sabari Smruthi Yatra. In this procession people carry huge portraits that depict the event of Shabari offering the fruit to Lord Rama. The event marks the significance of complete devotion and subjugation, of both God to His devotes, and of devotees to who they worship. Apart from that, various tribal rites and rituals are performed on this day.

Monday, February 5, 2018

Yashoda Jayanti

Maa Yashoda was the foster mother of Lord Sri Krishna. The character of Yashoda as a Mother of Lord Krishna cannot be forgotten by any person who know Mahabharat as well as life of Shri Krishna. She is known and cited as an example of motherly love till date for the love and affection that she had bestowed on Krishna.



Yashoda Jayanti is annually observed on Phalgun Krishna Paksha Sashti tithi or the sixth day during the waning phase of moon as per traditional Hindu lunar calendar followed in North India. It is the birth anniversary celebration of Maa Yasoda, the foster mother of Bhagavan Sri Krishna. The day of great importance at Dwarka, Braj, Vrindavan and Mathura. 

According to Bhagavata purana  Lord Krishna, who was born to Devaki  was given to Yashoda and Nand in order to protect Krishna from Devaki’s brother, Kansa who was an evil king. Yashoda and Nanda looked after baby Sri Krishna. She cared for Sri Krishna as his real parents, Vasudeva and Devaki, were in the prison of Kansa. Mata Yashoda’s love is immense towards Lord Krishna and she cannot be compared to anyone else.

Some of the popular incidents in the life of Bhagavan Sri Krishna is associated with Mata Yashoda. They include Krishna showing Mata Yashoda the entire universe in his mouth and the famous incident of her tying Krishna to grinding stone.

The festival is marked with lot of love and devotion and celebrated in all the Krishna temples and also the ISKCON temples all across the world.

In Gujarat the day is marked with lot of celebration and people decorates their homes with flowers and pictures of Yashoda and Sri Krishna. In Gokul, where Sri Krishna spent his childhood, people keep retelling or enacting (in dramas or dance recitals) the beautiful tales of Krishna’s childhood anecdotes with Yashoda. People also believe that there is no other lady can compensate the role of a mother like Yashoda Mata as she was not real mother to the Lord but she deed a lot for the son which is much more to her than the real son.

Sunday, February 4, 2018

यशोदा जयंती

मां यशोदा का जन्म दिवस या जयंती फाल्गुन मास की षष्ठी तिथि को मनायी जाती है। दक्षिण भारत में, महाराष्ट्र एवं गुजरात में यशोदा जयंती को माघ मास की कृष्ण पक्ष की षष्ठी की मान्यता मानी जाती है। मां यशोदा तो वात्सल्य की देवी हैं, उनके नाम में ही यश एवं हर्ष को देनी वाली भरा हुआ है। भगवान कृष्ण ने भी उन्हें ही अपनी माता के रूप में इसीलिए चुना।



यशोदा जयंती पुराणिक कथा : 

एक समय माता यशोदा ने भगवान विष्णु की घोर तपस्या की। उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान विष्णु ने उन्हें वर मांगने को कहा। माता ने बोले हे ईश्वर! मेरी तपस्या तभी पूर्ण होगी जब आप मुझे, मेरे पुत्र के रूप में प्राप्त होंगे। भगवान ने प्रसन्न होकर उन्हें कहा कि आने वाले काल में में वासुदेव एवं देवकी माँ के घर जन्म लूंगा लेकिन मुझे मातृत्व का सुख आपसे ही प्राप्त होगा। समय के साथ ऐसा ही हुआ एवं भगवान कृष्ण देवकी एवं वासुदेव की आठवीं संतान के रूप में प्रकट हुए, क्योंकि कंस को मालूम था कि उनका वध देवकी एवं वासुदेव की संतान द्वारा ही होगा तो उन्होंने अपनी बहन एवं वासुदेव को कारावास में डाल दिया. जब कृष्ण का जन्म हुआ तो वासुदेव उन्हें नंद बाबा एवं यशोदा मैय्या के घर छोड़ आए ताकि उनका अच्छे से पालन पोषण हो सके। तत्पश्चात माता यशोदा ने ही कृष्ण को मातृत्व का सुख दिया।

माता यशोदा एवं कृष्ण की लीलाएं तो जग जाहिर हैं। कभी माखन चोर बने, तो कभी पूतना का वध किया। मां की डांट पड़ने पर अपने मुंह को खोल कर पूरे ब्रह्मांड के दर्शन भी करवा दिए। उनकी ऐसी अद्भुद लीलाएं देख कर मां यशोदा को एहसास हो गया की कृष्ण ही भगवान विष्णु का रूप हैं। वह कृतघ्न हो गयी एवं और भी वात्सल्य से भर गयीं।

भगवान कृष्ण के मंदिरों के साथ ही दुनियाभर में फैले इस्कॉन मंदिरों में भी यशोदा जयंती का त्योहार मनाया जाता है। भागवत पुराण के अनुसार भगवान कृष्ण, जिन्हें माता देवकी ने जन्म दिया था, उन्हें पिता, वासुदेव ने गोकुल में रहने वाले यशोदा और नंद के हवाले कर दिया था। उन्होंने ऐसा इसलिए किया कि क्योंकि वे देवकी के भाई, दुष्ट राजा कंस से कृष्ण को बचाना चाहते थे। भगवान कृष्ण के प्रति माता यशोदा के अपार प्यार की किसी और से तुलना नहीं की जा सकती।

यशोदा जयंती का त्योहार गोकुल में धूमधाम से मनाया जाता है क्योंकि यहीं पर भगवान कृष्ण ने माता यशोदा के साथ अपना बचपन बिताया। लोग सामान्य रूप से इस दिन माता यशोदा की कहानी सुनाते हैं कि किस तरह यशोदा, बेटे कृष्ण का ख्याल रखती थीं। श्रीकृष्ण द्वारका के राजा थे जो आज गुजरात में है, इसलिए गुजरात में भी यशोदा जयंती का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन यहां के लोग अपने घरों को माता यशोदा और कृष्ण की तस्वीरों से सजाते हैं।


यशोदा जयंती पूजा विधि

आज के दिन मां यशोदा को दिल से याद करें, उनका आवाहन करें एवं उनसे संतान सुख के लिए आशीर्वाद मांगें। मां तो सभी के लिए वात्सल्य से भारी हुई हैं। आपकी मनोकामनाओं को अवश्य पूर्ण करेंगी। अगर आप संतान से सम्बंधित कष्टों से गुजर रहे हैं या फिर संतान प्राप्ति की कामना रखते हैं तो आपको आज के दिन प्रातः काल उठ कर स्नान आदि कर स्वच्छ होकर मां यशोदा का ध्यान करना चाहिए एवं कृष्ण के लड्डू गोपाल रूप का ध्यान करना चाहिए। मां को लाल चुनरी चड़ाएं, पंजीरी एवं मीठा रोठ एवं थोड़ा सा मख्खन लड्डू गोपाल के लिए भी भोग के लिए रखें. मन ही मन अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना करें, शुभ होगा।

यशोदा जयंती 2018 शुभ मुहूर्त

षष्ठी तिथि की शुरुआत – 08:05 बजे 5 फरवरी 2018
षष्ठी तिथि संपन्न = 08:00 बजे तक 6 फरवरी 2018

Tuesday, January 30, 2018

चंद्र ग्रहण का राश‍ियों पर प्रभाव

ज्‍योतिषों के अनुसार इस बार के चंद्रग्रहण का असर 108 दिनों तक रहेगा। ज्योतिष इस ग्रहण को अशुभ मान रहे हैं, इसलिए कुछ उपायों से आप इस ग्रहण के नकारात्मक उपाय से बच सकते हैं। चंद्र ग्रहण का असर अलग-अलग पड़ेगा, लेकिन कुछ राशियों के लिए स्वास्थ्य समस्याएं लाएगा इसलिए इसके कुछ उपाय करने चाहिए। ग्रहण के किसी भी प्रभाव से बचने के लिए इस दौरान श्री सूक्त, लक्ष्मी सूक्त का जाप करना चाहिए। इसके अलावा रोगों से बचने के लिए महामृत्युंजय मत्र का जाप करना चाहिए।



चन्द्रग्रहण कर्क राशि में लग रहा है। ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए चन्द्रमा का मंत्र- 'ओम सोम सोमाय नमः' का जितना हो सके जप करें। महामृत्युंजय मंत्र और अपने ईष्टदेवता एवं राशि का मंत्र जपना शुभ रहेगा।

यह ग्रहण पुष्‍य और अश्‍लेषा नक्षत्र एवं कर्क राशि पर पड़ेगा। इसलिए जन्‍म व नाम के अनुसार जिन लोगों की राशि कर्क और नक्षत्र पुष्‍य व अश्‍लेषा है वो सीधे इस ग्रहण से प्रभावित होंगे, इसलिए इस ग्रहण में उनको बाहर निकलने से परहेज करना चाहिए।

इस चंद्र ग्रहण का स्पर्श पुष्य नक्षत्र में होगा और समाप्ति श्लेषा नक्षत्र में होगी।कर्क राशि पर इस ग्रहण का प्रभाव कुछ ज्यादा ही पड़ेगा।

1. मेष- शारीरिक कष्ट। धन का व्यय। मंगल से संबंधित दृव्यों गुड़ और मसूर की दाल का दान करें।

2. वृष- धन का व्यय। मानसिक चिंता। श्री सूक्त का पाठ करें और मंदिर में अन्न दान करें।

3. मिथुन- रोग में वृद्धि। धन का व्यय। गो माता को पालक खिलाएं।

4. कर्क- शारीरिक और मानसिक कष्ट। व्यय की अधिकता। शिव उपासना करें। चंद्रमा के बीज मंत्र का जप  करें।

5. सिंह- क्रोध की अधिकता। धन का व्यय। गायत्री मंत्र का जप करें। धार्मिक पुस्तक का दान करें।

6. कन्या- धन का आगमन लेकिन व्यय भी होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। गाय को पालक खिलाएं।

7. तुला- मानसिक चिंता। धन की प्राप्ति। व्यय की अधिकता। श्री सूक्त का पाठ करें। अन्न का दान करें।

8. वृश्चिक- मानसिक चिंता बनी रहेगी लेकिन धार्मिक कार्यों में व्यस्तता उसे समाप्त कर देगी। श्री बजरंग बाण का पाठ करें।

9. धनु- आर्थिक सफलता। स्वास्थ्य में समस्या। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें। गाय को केला खिलाएं।

10. मकर- आर्थिक नुकसान।स्वास्थ्य में परेशानी। श्री सुंदरकांड का पाठ करें। तिल का दान करें।

11. कुंभ- आर्थिक लाभ।स्वास्थ्य में परेशानी। श्री हनुमान बाहुक का पाठ करें। तिल का दान करें।

12. मीन- शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता। स्वास्थ्य में परेशानी। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें। गो माता को केला खिलाएं।


खग्रास ग्रस्तोदय चन्द्रग्रहण 31 जनवरी 2018

हिंदू धर्म में चंद्र ग्रहण एक महत्वपूर्ण क्रिया मानी जाती है। चंद्र ग्रहण पूर्णिमा के दिन ही होता है। चंद्र ग्रहण के दिन भगवान के दर्शन करना अशुभ माना जाता है। इसलिए इस दिन मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे। भारत में चंद्र ग्रहण को लेकर कई धारणाएं प्रचलित है लेकिन विज्ञान के मुताबिक यह पूरी तरह खगोलीय घटना है। खगोलविज्ञान के अनुसार जब पृथ्वी, चंद्रमा और सूर्य के बीच में आती है तो चंद्र ग्रहण होता है। जब सूर्य व चंद्रमा के बीच में पृथ्वी इस प्रकार से आ जाए जिससे चंद्रमा का पूरा या आंशिक भाग ढक जाए और सूर्य की किरणें चंद्रमा तक ना पहुंचे। ऐसी स्थिति में चंद्र ग्रहण होता है।



प्रचलित कथानुसार समुद्र मंथन के दौरान जब देवों और दानवों के साथ अमृत पान के लिए विवाद हुआ तो इसको सुलझाने के लिए मोहनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु ने मोहिनी रूप धारण किया। जब भगवान विष्णु ने देवताओं और असुरों को अलग-अलग बिठा दिया। लेकिन असुर छल से देवताओं की लाइन में आकर बैठ गए और अमृत पान कर लिया। देवों की लाइन में बैठे चंद्रमा और सूर्य ने राहू को ऐसा करते हुए देख लिया। इस बात की जानकारी उन्होंने भगवान विष्णु को दी, जिसके बाद भगवान विष्णु ने अपने सुदर्शन चक्र से राहू का सर धड़ से अलग कर दिया। लेकिन राहू ने अमृत पान किया हुआ था , जिसके कारण उसकी मृत्यु नहीं हुई और उसके सर वाला भाग राहू और धड़ वाला भाग केतू के नाम से जाना गया। इसी कारण राहू और केतु सूर्य और चंद्रमा को अपना शत्रु मानते हैं और पूर्णिमा के दिन चंद्रमा को ग्रस लेते हैं। इसलिए चंद्र ग्रहण होता है।

खग्रास ग्रस्तोदय चन्द्रग्रहण

31 जनवरी 2018 बुधवार को माघ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा पर खग्रास चन्द्रग्रहण लग रहा है। यह ग्रहण सम्पूर्ण भारत में दृश्य होगा। भारत के अलावा यह एशिया, रूस, मंगोलिया, जापान, आस्ट्रेलिया, आदि में चंद्रोदय के समय प्रारंभ होगा तथा उत्तरी अमेरिका, कनाडा, पनामा के कुछ भागों में चन्द्रास्त के समय ग्रहण का मोक्ष दृष्टिगोचर होगा। भारतीय मानक समय के अनुसार पूर्वोत्तर भारत के कुछ क्षेत्रों असम, मेघालय, बंगाल, झारखण्ड, बिहार में खण्डग्रास चन्द्रग्रहण का स्पर्श सायं 5  बज कर 19 से तथा मोक्ष रात्रि 8 बज कर 43 पर होगा। खग्रास चन्द्रग्रहण की कुल अवधि 01 घंटा 17  मिनट तथा चन्द्रग्रहण की कुल अवधि 03 घंटा 24 मिनट की होगी। इस चन्द्रग्रहण का स्पर्श सायं 05 बजकर 19 मिनट पर होगा, ग्रहण का मध्य सायं 07 बजकर 01 मिनट पर तथा ग्रहण का मोक्ष रात्रि 08 बजकर 43 मिनट पर होगा।

यह चंद्र ग्रहण सुपर ब्लू ब्लड मून होगा। इससे पहले 152 साल पहले 31 मार्च 1866 में ऐसा हुआ था। इसके साथ ही ऐसा आने वाले 11 सालों तक दिखाई नहीं देगा। 31 जनवरी को पूर्णिमा होने और सूतक का समय लगने के कारण पूजा विशेष समय तक कर लेनी चाहिए। हिंदू धर्म में माघ मास की पूर्णिमा का विशेष महत्व है।

इस बार 176 वर्ष बाद चंद्र ग्रहण पर पुष्य नक्षत्र का भी विशेष संयोग बन रहा है। माघ शुक्ल पक्ष पूर्णिमा 31 जनवरी को यानि माघी पूर्णिमा के दिन संत रविदास जयंती एवं राजराजेश्वरी ललिता देवी जयंती के साथ ही नए साल का पहला खग्रास चंद्रग्रहण दिखाई देगा। यह चंद्रग्रहण काल सर्प की छाया में पड़ेगा। यह इस बात का संकेत है कि इस दिन का ग्रहण लगा ही चंद्रमा का उदय होगा, जिसे ज्योतिष की भाषा में ग्रस्तोदय कहा जाता है। इस प्रकार का चंद्रग्रहण अशुभ माना जाता है।

माघ मास की पूर्णिमा को स्नान और दान का भी विशेष महत्व है। ज्योतिषियों के अनुसार चंद्र ग्रहण पड़ने के कारण दान करना और भी जरूरी हो जाता है।

31 जनवरी को होने वाली पूर्णिमा की तीन खासियत है. पहली यह कि यह सुपरमून की एक श्रंखला में तीसरा अवसर है जब चांद धरती के निकटतम दूरी पर होगा.

दूसरी यह कि इस दिन चांद सामान्य से 14 फीसदा ज्यादा चमकीला दिखेगा. तीसरी बात यह कि एक ही महीने में दो बार पूर्णिमा होगी, ऐसी घटना आमतौर पर ढाई साल बाद होती है.


ग्रहण का असर 

यह ग्रहण पुष्य व आश्लेषा नक्षत्र एवं कर्क राशि पर पड़ेगा। अतः जन्म से व पुकारने के नाम से जिन लोगों का पुष्य व आश्लेषा नक्षत्र एवं कर्क राशि हो उनको एवं गर्भवती महिलाओं को यह ग्रहण नहीं देखना चाहिए। चन्द्र ग्रहण का सूतक 31 जनवरी 2018 बुधवार को प्रातः 08 बज कर 19 मिनट से लग जायेगा। बालक-बूढ़े और रोगी ग्रहण प्रारंभ होने की अवधि तक पथ्याहार ले सकते है। ग्रहण के सूतक काल में भोजन, शयन, मूर्ति स्पर्श, हास्य विनोद नहीं करना चाहिए। ग्रहण में स्नान करते समय कोई मंत्र आदि नहीं बोलना चाहिए। घर में जनन सूतक या मरण पातक होने पर भी ग्रहणपरक स्नानादि कृत्य करने चाहिए। ग्रहण काल में गुरूदीक्षा लेने से मुहूर्त की आवश्यकता नहीं रह जाती।

ग्रहण का प्रभाव कैसे करें कम

ज्योतिष के मुताबिक इस ग्रहण का असर 108 दिनों तक रहेगा।जिन राशि वालों को ग्रहण का फल है, उन्हें यह ग्रहण कदापि नहीं देखना चाहिए। पंडित जी ने बताया कि जिन राशियों के लिए यह ग्रहण अशुभ सूचक है, वह थोड़ा गंगा जल और एक चांदी का छोटा सा टुकड़ा एक माह (क्योंकि ग्रहण का असर एक माह रहता ही है) तक अपने पास रखें, इससे शुभता की प्राप्ति होगी। ग्रहण स्पर्श के समय स्नान, ग्रहण मध्य के समय जप, श्राद्ध, तर्पण, हवनादि करने से सामान्य दिनों की अपेक्षा हजार गुणा अधिक फल की प्रप्ति होती है। जब ग्रहण कम होने लगे उस समय यथाशक्ति दान देना चाहिए, परन्तु यह दान ब्राह्मणों को न देना चाहिए। यह दान डोम या बाल्मीकि समाज को देने से चन्द्रमा के शुभ फल की प्रप्ति होती है। ग्रहण मोक्ष होने पर पुनः स्नान करना चाहिए।

ग्रहण गर्भवती महिलाओं के लिए

चंद्र ग्रहण को लेकर हिंदू धर्म में अपनी पौराणिक मान्यताएं हैं। खासकर गर्भवती महिलाओं को इस दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। ग्रहण गर्भवती महिलाओं के लिए दूसरे लोगों की तुलना में अधिक नुकसानदेह होता है। इसलिए महिलाओं को कुछ खास नियमों का ध्यान रखना पड़ता है और पालन करना पड़ता है। दरअसल ग्रहण के दौरान ना गर्भ में पल रहे बच्चे पर बुरा असर होने का डर होता है। इसलिए महिलाओं को चंद्र ग्रहण के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं के लिए जानने योग्य सबसे जरूरी बात है इस दौरान बाहर निकलने की भूल ना करें। ऐसा माना जाता है क‍ि ग्रहण की तरंगे आपके अजन्मे शिशु पर बुरा प्रभाव कर सकती हैं। ग्रहण काल में सबसे ज्यादा सावधानी गर्भवती महिलाओं को रखनी चाहिए। इस दौरान वे सबसे ज्यादा संवेदनशील होती हैं और गर्भस्थ शिशु पर ग्रहण काल का असर विपरीत पड़ सकता है।

करें धागे का ये उपाय 

जानकार इसे लेकर एक प्रयोग को बताते हैं जिसका इस्तेमाल कर गर्भवती महिलाएं इस दौरान होने वाले अशुभ प्रभावों से खुद को बचा सकती है। दरअसल गर्भवती महिला की लंबाई के बराबर एक रस्सी या मोटा धागा को घर में किसी खूंटे या कील पर लटका देना चाहिए। यह ध्यान रखना चाहिए कि डोर, धागा या रस्सी सीधी लटकती हो और वह मुड़े नहीं।

जब ग्रहण पूरी तरह खत्म हो जाए और सूतक काल भी समाप्त हो जाए, तब इस डोरी को लाल कपड़े में लपेटकर किसी नदी या तालाब में बहा देना चाहिए। फिर अमुक गर्भवती महिला को स्नान जरूर कर लेना चाहिए। दरअसल पौराणिक मान्यता के मुताबिक ऐसा करने से गर्भवती महिला और उसके गर्भ में पल रहे शिशु पर कोई भी बुरा असर नहीं होता है।

पूरे ग्रहण काल के दौरान गर्भवती महिलाओं को भगवन्नाम का जाप या किसी आध्यात्मिक किताब का अध्ययन करना चाहिए। इस दौरान गीता पाठ, सुंदरकांड का पाठ और रामायण पाठ करने से विशेष लाभ मिलता है और ग्रहण का अशुभ प्रभाव नहीं होता है।

इन बातों का भी रखें ध्यान 

- ग्रहण शुरू होने से पहले स्नान अवश्य करें।

- गर्भवती महिला ग्रहण खत्म होने पर स्नान करके वापस शुद्ध हो जाए।

- दूषित भोजन का सेवन किसी को भी नहीं करना चाहिए।

- ग्रहण से पहले का पका हुआ खाना भी नहीं खाना चाहिए।

- गर्भवती महिलाएं ग्रहण काल में एक नारियल अपने पास रखें।

- इससे गर्भवती महिला पर वायुमंडल से निकलने वाली नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव नहीं होता है।

- ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं चाकू, कैंची और सुई का बिल्कुल भी प्रयोग न करें।

- ग्रहण के वक्त गर्भवती महिला को घर के अंदर रहना चाहिये, बाहर नहीं निकलना चाहिए।

- ग्रहण के वक्त गर्भवती महिला को सोना नहीं चाहिए।

- घर के अंदर ऊंचे स्वर में मंत्रों का जाप किया जाना चाहिए।


ग्रहण के समय क्या ना करें?

ग्रहण के समय मूर्ति छूना, भोजन तथा नदी में स्नान करना वर्जित माना जाता है। सूतक काल के समय किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत नहीं करनी चाहिए। भोजन ग्रहण करने और पकाने से दूर रहना अच्छा माना जाता है। देवी देवताओं और तुलसी आदि को स्पर्श नहीं करना चाहिए। सूतक के दौरान गर्भवती स्त्री का घर से बाहर निकलना और ग्रहण देखना वर्जित माना जाता है। ये शिशु की सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता क्योंकि इससे उसके अंगों को नुकसान पहुँच सकता है।

इसके अलावा नाख़ून काटना, बात कटवाना, निद्रा मैथुन आदि जैसी गतिविधियों से भी ग्रहण व् सूतक काल के समय परहेज करना चाहिए। माना जाता है इस काल में स्त्री प्रसंग से बचना चाहिए अन्यथा आंखों से संबंधित बिमारियों के होने का खतरा बना रहता है।

ग्रहण समाप्त होने के पश्चात् पुरे घर को गंगाजल से शुद्ध करना चाहिए और सूतक काल प्रारंभ होने से पूर्व दूध, जल, दही, अचार आदि खान-पान की सभी चीजों में कुशा या तुलसी के पत्ते दाल देने चाहिए। माना जाता है ग्रहण के दौरान खान पान की सभी चीजें बेकार हो जाती है और वे खाने लायक नहीं रहती। ऐसा करने से आप ग्रहण समाप्त होने के बाद इन्हें पुनः खा सकते है।

ग्रहण के दुष्प्रभाव से बचने के उपाय

सनातन धर्मानुसार ऋषि मुनियों ने इनके दुष्प्रभाव से बचने के लिए कुछ उपाय बताए हैं जो कि निम्न है:

1.ग्रहण में सभी वस्तुओं में कुश डाल देनी चाहिए कुश से दूषित किरणों का प्रभाव नहीं पड़ता है, क्योंकि कुश जड़ी- बूटी का काम करती है.

2. ग्रहण के समय तुलसी और शमी के पेड़ को नहीं छूना चाहिए. कैंची, चाकू या फिर किसी भी धारदार वस्तु का प्रयोग नहीं करना चाहिए.

3. ग्रहण में किसी भी भगवान की मूर्ति और तस्वीर को स्पर्श नहीं चाहिए. इतना ही नहीं सूतक के समय से ही मंदिर के दरवाजे बंद कर देने चाहिए.

4. ग्रहण के दिन सूतक लगने के बाद छोटे बच्चे, बुजुर्ग और रोगी के अलावा कोई व्यक्ति भोजन नहीं करे.

5. ग्रहण के समय खाना पकाने और खाना नहीं खाना चाहिए, इतना ही नहीं सोना से भी नहीं चाहिए. ऐसा कहा जाता है कि ग्रहण के वक्त सोने और खाने से सेहत पर बुरा असर पड़ता है.

6. क्योंकि ग्रहण के वक्त वातावरण में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जो कि बच्चे और मां दोनों के लिए हानिकारक मानी जाती है.

7. गर्भावस्था की स्थिति में ग्रहण काल के समय अपने कमरे में बैठ कर के भगवान का भजन ध्यान मंत्र या जप करें.

8. ग्रहण काल के समय प्रभु भजन, पाठ , मंत्र, जप सभी धर्मों के व्यक्तियों को करना चाहिए, साथ ही ग्रहण के दौरान पूरी तन्मयता और संयम से मंत्र जाप करना विशेष फल पहुंचाता है. इस दौरान अर्जित किया गया पुण्य अक्षय होता है। कहा जाता है इस दौरान किया गया जाप और दान, सालभर में किए गए दान और जाप के बराबर होता है.

9. ग्रहण के दिन सभी धर्मों के व्यतियों को शुद्ध आचरण करना चाहिए

10. किसी को किसी भी प्रकार का कष्ट नहीं देना चाहिए, सब के साथ करना चाहिए.

11. सभी के साथ अच्छा व्यवहार करें, और मीठा बोलें.

12. ग्रहण के समय जाप, मंत्रोच्चारण, पूजा-पाठ और दान तो फलदायी होता ही है.

13. ग्रहण मोक्ष के बाद घर में सभी वस्तुओं पर गंगा जल छिड़कना चाहिए, उसके बाद स्नान आदि कर के भगवान की पूजा अर्चना करनी चाहिए और हवन करना चाहिए और भोजन दान करना चाहिए. धर्म सिंधु के अनुसार ग्रहण मोक्ष के उपरांत हवन करना, स्नान, स्वर्ण दान, तुला दान, गौ दान भी श्रेयस्कर है.

14. ग्रहण के समय वस्त्र, गेहूं, जौं, चना आदि का श्रद्धानुसार दान करें , जो कि श्रेष्ठकर होता है.

ग्रहण के समय इस पाठ और मंत्र का करें जाप

पाठ: दुर्गा सप्तशती कवच पाठ मंत्र: ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै

( ग्रहण काल में ॐ का उच्चारण नहीं करना चाहिए  )

12 राशियों पर असर

1. मेष-व्यथा
2. वृष-श्री
3. मिथुन-क्षति
4. कर्क-घात
5. सिंह-हानि
6. कन्या-लाभ
7. तुला-सुख
8. वृश्चिक-माननाश
9. धनु-मृत्यु तुल्य कष्ट
10. मकर-स्त्री पीड़ा
11. कुंभ-सौभाग्य
12. मीन-चिंता


राशि अनुसार चंद्र ग्रहण के उपाय 

1. मेष- मेष राशि के लोगों को परेशानियों से बचने के लिए मंगल से संबंधित वस्तु जैसे गुड़ और मसूर की दाल का दान करना चाहिए।

2. वृषभ- वृष राशि के लोग मानसिक तनाव को दूर करने के लिए इस दिन श्री सूक्त का पाठ करें और मंदिर में अन्न दान करें।

3. मिथुन- मिथुन राशि के लोग बीमारियों को और गरीबी को दूर करने के लिए गाय को पालक या हरी घास खिलाएं, किसी गौशाला में धन का दान करें।

4. कर्क- जिन लोगों की राशि कर्क है, उन्हें इस दिन सूतक से पहले शिवजी की विशेष पूजा करनी चाहिए। ऊँ सों सोमाय नम: मंत्र का जाप करना चाहिए।

5. सिंह- इस राशि के लोगों को क्रोध जल्दी आता है। इन्हें क्रोध पर काबू पाने के लिए इस दिन गायत्री मंत्र का जाप 108 बार करना चाहिए। दान करें।

6. कन्या- धन संबंधी कामों की परेशानियों को दूर करने के लिए किसी किन्नर को हरी चूड़ियां दान करें। गाय को पालक खिलाएं।

7. तुला- चंद्र ग्रहण वाले दिन सूतक से पहले श्री सूक्त का पाठ करें। अन्न का दान करें।

8. वृश्चिक-मानसिक तनाव दूर करने के लिए हनुमानजी के सामने घी का दीपक जलाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें।

9. धनु- पैसों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने के लिए श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें। गाय फल खिलाएं।

10. मकर- जिन लोगों की राशि मकर है, उन्हें बीमारियों से बचने के लिए सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए। काले तिल का दान करें।

11. कुंभ- चंद्र ग्रहण वाले दिन सूतक से पहले हनुमान चालीसा का पाठ करें। काली उड़द का दान करें।

12. मीन-इस राशि के लोग सूतक से पहले भगवान विष्णु की पूजा करें और गरीबों को केले बाटें।

यह ध्यान रखना चाहिए कि उपरोक्त बातों का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है लेकिन धर्म के अनुसार इन बातों का जिक्र किया जाता है। भविष्यपुराण, नारदपुराण आदि कई पुराणों में चन्द्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण के समय अपनाने वाली हिदायतों के बारें में बताया गया है। शास्त्रों के अनुसार ग्रहण काल का समय अशुभ माना गया है जिसमें मंदिरों के कपाट बंद रहते है | ग्रहण काल के समय किसी भी प्रकार की पूजा-पाठ करना वर्जित माना गया है | किन्तु ग्रहण काल के समय में किये गये यज्ञ और मंत्र जप का पुण्य 100 गुना अधिक प्राप्त होता है ऐसा शास्त्रों में वर्णित है |

Thursday, January 25, 2018

Bhishma Ashtami

Bhishma Ashtami falls during the Uttarayan, the holy half of the year when the sun is in its northward movement. Since Bhishma wished to die during Uttarayan, he chose to remain on the bed of arrows following his defeat in the Mahabharata battlefield. Bhishmashtami is the most auspicious day marking the death of Bhishma and is a day to observe fast, pujas and Tarpan.



Bhishma Ashtami Vrat Story

Bhishma was the son of Mharaja Shantanu and Ma Ganga. On his birth, he was named Devavrata. For the sake of his father, Devavrata took a resolution to remain celibate throughout his life. His mother goddess Ganga nurtured him and arranged for his education. Devavrata learnt Shastra Vidhya (knowledge of warfare) from Maharishi Parashuram and received his education under the tutelage of Shukaracharya, the preceptor of asuras. He acquired great fighting skills and became an invincible one and a terror to his enemies.

Following his education, Devavrata was brought by Ma Ganga to his father Shantanu who declared him as the prince of the kingdom. Meanwhile, Shantanu fell in love with Satyavati and wished to marry her. Satyavati’s father agreed to give his daughter in marriage to him with the condition that the progeny ensuring through her shall only be given the chance to rule the kingdom. Devavrata perceived the situation and wished to make his father happy. Therefore he decided to give the kingship to Satyavati’s sons and resolved himself to remain a bachelor. Due to this firm resolution, he came to be called as Bhishma.

Shantanu was highly pleased with Bhishma and therefore blessed him with a boon that Bhishma shall die only when he wished. In course of his life, Bhishma took the side of Kauravas in the battle of Mahabharata. As he had earlier pledged not to wield any weapons against Shikandi, he discarded all his weapons in the battlefield at the sight of Shikandi. Therefore he fell injured in the battlefield. Since it is believed that leaving the body in Uttarayan shall give salvation (Moksha) to the individual, Bhishma waited for 18 days on the bed of arrows awaiting uttarayan.

Bhishma Ashtami Puja Vidhi

The eighth day of the Shukla Paksha in the month of Mgha is called as Nirvan Tithi or the day of salvation. It is highly auspicious to perform Tarpan in memory of Bhishma with the offering of kush grass, til and water.

Bhishma Ashtami Fasting Rules

The observer wakes up early in the morning and does Shiva Puja after taking a holy bath. The whole day is spent in fasting and the fasting concludes in the evening after repeating the puja.

Benefits of Bhishma Ashtami Vrat


  1. Observing Bhishma Ashtami blesses the individuals with glorious and honest children. 
  2. The puja, tila tarpan and vrat on this day can remove all sins and bless people with several merits.
  3. Bhishma was a Brahmachari (celibate) by his resolution and therefore doing Tarpan for him wins the blessings of gods
  4. Bhishma Ashtami vrat and tarpan on this day can free one from pitru dosha

Tuesday, January 23, 2018

Narmada Jayanti

 Narmada River starts its journey from Amarkandak and ends in the Arabian Sea. Narmada Jayanti is annually observed in Magh month on Shukla Paksh Saptmi tithi, also known as Rath Saptami. The day celebrates the birth day or the appearance of Narmada River (Maa Narmada) on Earth.



    Legend has it that River Narmada was created by Shiva to wash away the sins occurred by celestial beings (Devas) while annihilating demons. This divine incident happened on Magh Shukla Paksha Saptami or the seventh day during the waxing phase of moon in Magh month.

    There are many rivers in India but only circumambulation of Narmada river is in practice and none of the river's circumambulation is done.

    Once Devtas along with Lord Brahma andLord Vishnu went to Lord Shiva who was meditating on Mekal Mountain in Amarkantak after killing Andhakasur. After Devtas prayed Lord Shiva opened his eyes, welcomed them and asked the purpose of their visit. Devtas asked Lord shiva how they can get rid of the sins they have done by killing demons and monsters.

    Lord Shiva smiled and from his forehead a lightening emerged which reached earth and took the form of a girl. The girl was named Narmada and was give boon by Lord Shiva. On the noon of Magh Shukla Paksha Saptami Narmada was ordered to flow in the form of river and help Devtas and humans in getting rid of their sins. Narmada asked Lord how shall she will be able to wash sins ? Then after Lord Vishnu blessed her by saying whosoever will take bath in river Narmada will get rid off of their sins and every stone of river Narmada will be a Shiv Ling in it's own.

    Before starting it's flow Narmada made a wish to Lord Shiva that she should become famous in similar was a river Ganga. Lord Shiva not only fulfilled her desire but also blessed her to become immortal. This incidence is given in Markandeya Puran.

    The most important festival takes place at Amarkantak and Hoshangabad. People float traditional diyas or lamps on the day on the water of Narmada. Narmada Parikrama is observed on the day.