Tuesday, January 17, 2017

फेंग शुई में ऊँट

फेंग शुई वास्तु शास्त्र की तरह ही नकारात्मक ऊर्जा को खत्म कर, हमें सकारात्मक वातावरण प्रदान करने का काम करता है। वर्षों से लोग फेंग शुई के उपायों को अपने जीवन को सरल बनाने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। जैसे-जैसे भारत में फेंग शुई का ज्ञान बढ़ रहा है, उसी के साथ यहां फेंग शुई के सामान का बाजार भी बढ़ता जा रहा है। इन्हीं चीजों के उपयोग से लोग अपनी समस्याओं का हल पाते हैं।

फेंग शुई में ‘ऊंट’ एक ऐसा प्रोडक्ट है जो काम में तरक्की लाने में सहायक माना गया है। फेंग शुई के अनुसार ऊंट नौकरी, व्यावसायिक एवं आर्थिक बाधाओं को दूर करने में सहायक होता है।

फेंगशुई के अनुसार ऊंट की मूर्ति को ऑफिस और घर दोनों ही जगहों पर रखा जा सकता है। ऐसा बिलकुल नहीं है कि आप केवल ऑफिस में इसे रखें, आप घर पर रखकर भी इसका लाभ पा सकते हैं। फेंग शुई की मानें तो ऊंट को ऑफिस में रखने से प्रगति की राह में आने वाली सभी बाधाएं धीरे-धीरे दूर हो जाती हैं। जिनकी नौकरी अथवा व्यवसाय में सब कुछ सामान्य चल रहा है, उन्हें परेशानियों एवं विरोधियों के प्रभाव से बचने के लिए अपने ऑफिस में ऊंट रखना चाहिए। लेकिन यदि आप घर में ऊंट की मूर्ति रखें, तो ये कुछ अतिरिक्त लाभ भी देती है। फेंग शुई के अनुसार घर में ऊंट की मूर्ति रखने से आर्थिक स्थिति सामान्य रहती है। धन संबंधी समस्याओं में कमी आती है। लेकिन अगर ऊंट को जोड़े में रखा जाए तो धन का आगमन भी तेज होता है और आर्थिक स्थिति उन्नत होती है। फेंगशुई के अनुसार ऊंट का सकारात्मक प्रभाव तभी प्राप्त होता है जब इसे उत्तर पश्चिम दिशा में रखा जाए। फेंगशुई में ऊंट को लेकर ऐसी मान्यता इसलिए है क्योंकि ऊंट दृढता और संघर्ष का प्रतीक है। मरुभूमि में मनुष्य को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने के अलावा यह छाया और दूसरी अन्य चीजों से मनुष्य की सहायता करता है। मरूभूमि की कठिन राहों में यह एक कुशल मार्गदर्शक का भी काम करता है। इसलिए फेंगशुई में माना जाता है कि ऊंट की मूर्ति और तस्वीर जीवन की कठिनाइयों को भी पार लगाने में सहायक होता है। इसलिए यदि आप इस मूर्ति को अपने पास रखेंगे तो यह आपको हर तरह की कठिनाई से लड़ने की ताकत प्रदान करेगी।

No comments:

Post a Comment