Tuesday, May 30, 2017

मिथुन राशि में सूर्य का गोचर

आगामी 15 जून 2017 को सूर्य, वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहा है, निश्कित तौर पर यह मिथुन के साथ-साथ अन्य राशियों के जातकों पर भी अपना प्रभाव डालेगा। प्रभाव क्या और कैसा होगा..... चलिए ये जानते हैं।



मेष राशि 

सूर्य मेष राशि के तीसरे भाव में जाएगा, जिसकी वजह से आपके निर्णय मजबूत होंगे और दृढ़ निश्चयी साबित होंगे। यह गोचर आपके स्वभाव में उग्रता ला सकता है और जहां आप कार्य करते हैं वहां आपकी छवि को नकारात्मक भी कर सकता है। प्रेम संबंध अच्छे रहेंगे। आपको श्रद्धा के साथ अपने पूर्वजों की पूजा करनी चाहिए। 

वृषभ राशि 

सूर्य आपकी राशि के दूसरे ग्रह में रहेंगे। आपकी आमदनी बढ़ेगी और प्रॉपर्टी में भी मुनाफ होगा। अगर आप किसी से बहस करेंगे तो नुकसान आपका ही होगा, आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। आप अपनी कोई प्रॉपर्टी किराए पर दे सकते हैं, आपको लाभ होगा। आपको कन्याओं की सेवा करनी चाहिए। 

मिथुन राशि
 
सूर्य आपकी राशि में ही गोचर करने जा रहा है और पहले भाव में रहेगा। इस दौरान आपका स्वभाव आक्रामक रहेंगे और ये आपके प्रेम संबंधों में रुकावट लाएगा। विवाहित हैं तो पति-पत्नी के साथ झगड़ा हो सकता है। जीवनसाथी के ऊपर हावी होने की कोशिश में आपके संबंध बिगड़ सकते हैं। आपको प्रत्येक रविवार गुड़ खाना चाहिए। 

कर्क राशि 

सूर्य आपकी राशि के बारहवें भाव में जाएगा, आपके विदेश जाने के भी योग बन रहे हैं। आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे, अदालती मामलों में सफलता मिलेगी। शत्रुओं पर आप विजय प्राप्त करेंगे। पैसों के अधिक व्यय से परेशान रहेंगे, आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। अपने जीवन साथी की सेहत का ध्यान रखें। आपको भगवान शिव की अराधना करनी चाहिए। 

सिंह राशि 

आपकी राशि के बारहवें भाव में सूर्य प्रवेश करने जा रहा है। आपको इस गोचर से बड़ा लाभ प्राप्त होगा। दोस्तों और रिश्तेदारों के बीच आपकी छवि बहुत अच्छी हो जाएगी। प्रभावी लोगों के साथ आपके संबंध अच्छे होंगे और किसी सरकारी योजना का भी लाभ मिल सकता है। आपको माथे पर केसर का तिलक लगाना चाहिए। 

कन्या राशि 

सूर्य आपकी राशि के दसवें भाव में प्रवेश कर रहा है, इस गोचर से ऑफिस में प्रमोशन हो सकता है। विदेश यात्रा से मुनाफा मिलेगा और प्रोफेशनल लाइफ भी अच्छी रहेगी। लेकिन घर का माहौल अशांत रह सकता है। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें, आपको कठिन परिश्रम की जरूरत पड़ सकती है। आपको सुबह 8 बजे से पहले सूर्य मंत्र का जाप करना चाहिए।

 तुला राशि  

सूर्य का गोचर आपकी राशि के चौथे भाव में है। आपकी आय बढ़ेगी और समाज में पिता का रुतबा समाज में ऊंचा होगा। गोचर के दौरान किसी लंबी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। भाई-बहन के साथ विवाद हो सकता है। उच्च पदाधिकारियों से लाभ होगा और कॅरियर में उछाल देखने को मिल सकता है। आपको सूर्य देव को नियमित तौर पर जल चढ़ाना चाहिए। 

वृश्चिक राशि 

इस गोचर में सूर्य आपकी कुंडली के आठवें भाव में जाएगा। आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। आपको मसालेदार भोजन नहीं करना चाहिए। शायद आपको कोई अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है, आर्थिक हानि भी संभव है। कॅरियर में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आपको शिव जी की अराधना अवश्य करनी चाहिए।

धनु राशि 

सूर्य का गोचर आपकी राशि के सातवें भाव में होने जा रहा है। आपको अपने जीवनसाथी से कोई लाभ मिल सकता है। कड़वाहट भरे शब्दों का प्रयोग ना करें, इससे विवाहित जीवन में खलल पैदा होगा। प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो ये समय उत्तम है। आपको तांबे के लोटे में जल और कुमकुम मिलाकर सूर्यदेव को अर्पित करना चाहिए।  

मकर राशि
 
सूर्य का गोचर आपकी राशि के छठे भाव में होगा। इस दौरान आप अपने विरोधियों पर हावी रहने वाले हैं। अगर आप उधार चुकाना चाहते हैं तो इस दौरान यह संभव है। आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। कोट-कचहरी के मामले आपके पक्ष में आएंगे। रविवार के दिन बैल को गेहूं और गुड़ खिलाएं। 

कुम्भ राशि 

सूर्य का गोचर आपकी राशि के पांचवें भाव में है, इस कारण आपके बच्चों की तबियत बिगड़ सकती है। आपके प्रेम संबंधों में दूरियां और तकरार दोनों आ सकते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं आपको इस दौरान काफी परेशान कर सकती हैं। आपको रविवार के दिन तांबे की धातु से बने किसी बर्तन का दान करना चाहिए। 

मीन राशि

सूर्य आपकी राशि से चौथे भाव में गोचर करेगा। इस दौरान घर में लड़ाई-झगड़ा होने के संकेत हैं। यदि जीवन साथी कामकाजी है तो उनको गोचर का लाभ मिलेगा। आप अपने कॅरियर में अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। आपको रविवार के दिन गेहूं का दान करना चाहिए। 

No comments:

Post a Comment