Thursday, June 8, 2017

बृहस्पति हुए मार्गी

देवगुरु बृहस्पति को सौरमंडल के मजबूत ग्रहों में से एक माना गया है। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो यह ग्रह बेहद शुभ है और यदि किसी की कुंडली में शुभ स्थिति में हो तो उसे अपार खुशियां दिलाता है। देवगुरु बृहस्पति का जातक के जीवन पर बहुत बड़ा प्रभाव होता है। इस ग्रह का मजबूत होना जीवन में धन, सुख और सौभाग्य को लाता है।



हाल ही में देवगुरु बृहस्पति ने अपनी चाल बदली है। 6 फरवरी 2017 को वक्री होने के बाद अब 9 जून 2017 को साय 7 बजकर 27 मिनट पर मार्गी हो रहे हैं। ज्योतिष अवलोक के अनुसार यह ग्रहीय परिवर्तन ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन हो रहा है, फलस्वरूप यह एक बेहद शुभ संयोग बना रहा है। इतना ही नहीं, जिन जातकों की कुंडली में इस समय देवगुरु बृहस्पति शुभ स्थिति में विराजमान हैं उन्हें कोई बड़ा लाभ हो सकता है। साथ ही यदि कुंडली में बृहस्पति की दशा अशुभ है तो कुछ समय के लिए राहत मिल सकती है। आगे राशि अनुसार (चंद्र राशि के अनुसार) जानिए इस ग्रहीय परिवर्तन का किस राशि को कितना लाभ हो सकता है।

मेष राशि

बृहस्पति के मार्गी होते ही इस राशि के जातकों को कोई खुशखबरी मिल सकती है, साथ ही अटके कार्यों में तेजी आएगी। फंसा हुआ धन आने के योग बनेंगे। नौकरीपेशा व्यक्तियों को प्रमोशन मिल सकता है या फिर स्थान परिवर्तन होने की संभावना है। दांपत्य जीवन में चली आ रही परेशानियों का अंत होगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के नौकरीपेशा वर्ग को बृहस्पति के मार्गी होते ही लाभ मिलेगा। कोई बड़ी तरक्की हो सकती है और साथ ही लंबे समय से किसी सहकर्मचारी के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। व्यापार जगत में अपनी किस्मत आजमा रहे लोग भी इस दौरान विस्तार करेंगे। अविवाहित युवक युवतियों के विवाह संयोग खुल जाएंगे।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के वे जातक जो लंबे समय से नया कारोबार स्थापित करने का विचार बना रहे हैं, वे 9 जून के बाद अपनी प्लानिंग को सच बना सकते हैं। इसके अलावा आर्थिक संकट से जूझ रहे लोगों की परेशानी खत्म होगी।

कर्क राशि

बृहस्पति का मार्गी होना कर्क राशि के जातकों के लिए भाग्योदय लेकर आ रहा है। भूमि, भवन, संपत्ति संबंर्धी कार्यों में रुकावट समाप्त होगी। वाहन खरीदने का योग है। शादी नहीं हुई है तो संभव है कि इस अवधि में आप विवाह सूत्र में बंध जाएंगे।

सिंह राशि

बृहस्पति के मार्गी होने से इस राशि के जातकों के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। या तो आप ऑफिस या बिजनेस के काम से विदेश जाएंगे या फिर इस बार हमेशा के लिए सेटल होने का आपका प्लान भी साकार हो सकता है। यह योग छात्राओं के लिए काफी प्रबल दिखाई दे रहा है। दूसरे ओर इस राशि के जातकों के विवाह योग मजबूत हो जाएंगे।

कन्या राशि

बृहस्पति के मार्गी होने से कन्या राशि के जातकों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। साथ ही यदि किसी आर्थिक परेशानी का सामना कर रहे हैं, तो इस पक्ष में भी राहत मिलने की संभावना है। संबंधों के लिहाज से भी वक्त अच्छा आने वाला है।

तुला राशि

इस राशि वालों के लिए बृहस्पति का मार्गी होना कई शुभ संकेत लेकर आ रहा है। अवसरों का लाभ उठाने का मौका आएगा। अपना धनकोष बढ़ाने के कई अवसर आएंगे लेकिन आपको उन्हें पहचानना होगा। लेकिन साथ ही बेवजह का खर्च करने से बचें, ऐसा ना हो आप अधिक ऋण के तले आ जाएं।

वृश्चिक राशि

बृहप्सति का गोचर इस राशि के जातकों के दाम्पत्य जीवन में खुशियां लाएगा। जीवनसाथी की ओर से अधिक स्नेह प्राप्त होगा। नि:संतान दम्पत्ति यदि इस समय कोशिश करेंगे तो संतान का सुख हासिल कर सकते हैं। निजी जीवन के अलावा आर्थिक पक्ष में बृहस्पति का गोचर धन का खर्च करवाएगा, किंतु केवल संपत्ति बनाने के लिए जो आगे चलकर लाभ ही दिलाएगा।

धनु राशि

बृहस्पति का यह ग्रहीय परिवर्तन धनु राशि के जातकों के लिए विभिन्न क्षेत्रों में लाभ ला रहा है। राह भटक चुके लोगों को जीवन का न्या मार्ग प्राप्त होगा, आर्थिक संकट कम होने की संभावना है, मौजूदा नौकरी से परेशान लोगों को नई जॉब का ऑफर मिलेगा या फिर इसी जॉब में भी नया अवसर मिल सकता है। नकारात्मक विचार वाले लोगों से दूर रहने का प्रयास करें।

मकर राशि

गोचर के दौरान मकर राशि के जातकों का भाग्योदय होगा। धन के नए स्रोत प्राप्त होंगे। पारिवारिक और दांपत्य जीवन में चल रही अनबन समाप्त हो जाएगी और पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता आएगी। मकर राशि वाले जातक यदि विदेश या किसी धार्मिक यात्रा पर जाना चाह रहे हैं तो योजना बनाएं 9 जून के बाद सफल होगी।

कुंभ राशि

बृहस्पति की बदलती चाल कुंभ राशि के जातकों के लिए आर्थोक्ल मोर्चे पर फायदेमंद होगी। खासतौर से व्यापार जगत के लोगों को अच्छा-खासा मुनाफा प्राप्त हो सकता है। नौकरीपेशा के लिए भी यह समय अनुकूल है।

मीन राशि

मीन राशि के स्वामी बृहस्पति ही हैं इसलिए विशेषकर विवाह कार्यों के लिए शुभ समय आ रहा है। विवाह कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी। साथ ही जिन लोगों का दाम्पत्य जीवन मुश्किल में पड़ा हुआ है वे राहत महसूस करेंगे। आर्थिक बाधाएं समाप्त होंगी, रुका हुआ धन भी वापस आने की संभावना है। 

No comments:

Post a Comment